लॉकडाउन के दौरान प्रशासन की कोशिश है कि लोगों को घरों तक राशन और सब्जियों के अलावा अन्य सुविधाएं

लॉकडाउन के दौरान प्रशासन की कोशिश है कि लोगों को घरों तक राशन और सब्जियों के अलावा अन्य सुविधाएं मिल जाएं। प्रशासन ने  500 रुपए में राशन पहुंचाने के लिए नगर निगम की मदद लेकर चलित सुपर बाजार चला रखा है। तीन दिन से चल रहे सुपर बाजार की गाड़ी देखकर लोग पैकेट खरीदने आ रहे हैं। रविवार को 350 पैकेट शहर के विभिन्न हिस्सों में बेचे गए। इधर, स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन ने स्मार्ट तरीके से काम करते हुए नमस्ते जी आॅनलाइन एप के माध्यम से शहरवासियों को सुविधाएं देने का काम प्रारंभ कर दिया है। पहले दिन शाम पांच बजे तक 633 लोगों ने ऑनलाइन आर्डर किए। जिम्मेदार अफसरों का कहना है कि जितने आर्डर मिले। सभी को सामान पहुंचा दिया गया है। हालांकि कुछ लोगों के घरों तक सामान नहीं पहुंचा है। वे बार-बार फोन लगाते रहे।